मकर सक्रांति क्या है. Makar Sankranti Kya hai devbhumiuk.in
मकर संक्रांति भारत के प्रमुख लोक पर्व में से एक है जो कि जनवरी माह में मनाया जाता है। मकर सक्रांति की पौराणिक महत्व के बारे में जाने तो पता चलता है कि भगवान सूर्य देव जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो उनके इस राशि में प्रवेश करने के दौरान पर्व मनाया जाने का प्रचलन भारतीय सभ्यता में शुरुआत से ही रहा है। इसलिए हर वर्ष बड़ी ही धूमधाम एवं आस्था भाव के साथ मकर सक्रांति पर्व आयोजित किया जाता है। बताना चाहेंगे कि मकर सक्रांति न केवल भारत का हिंदू पर्व है बल्कि इसे नेपाल में भी मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के आधार पर माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन देव जी धरती पर अवतरित होते हैं। जिससे आत्मा को मोक्ष प्राप्त होती है अंधकार का नाश एवं प्रकाश का स्वागत होता है। इस तरह से मकर सक्रांति पर अपने ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व के साथ पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है।
Report Story